बनकटी। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में तालाब के नाम अंकित गाटा संख्या 110 पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत के बाद बुधवार को राजस्व निरीक्षक महेंद्र मिश्रा तथा हलका लेखपाल देवेंद्र प्रताप समेत राजस्व टीम पहुंची। तालाब की पैमाइश कर अतिक्रमण का चिह्नांकन किया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कब्जेदारों के मकान पर पेंट व चूना लगाकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। गांधीनगर वार्ड निवासी नारायण पाल ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन समेत जिले के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की थी।