फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने लिया जायजा

Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने खाद्य विभाग की विपणन शाखा पीसीएस बायपोखर प्लाॅस्टिक कांप्लेक्स ए व बी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। पूछताछ में पता चला कि संबंधित केंद्र पर लक्ष्य से अधिक गेहूं क्रय हुअा है। क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

डीएम की मौजूदगी में जिगिना निवासी रवि शुक्ला का गेहूं क्रय किया गया। कृषक रवि शुक्ल ने बताया कि इस केंद्र पर उन्होंने दो बार गेहूं का तौल करा चुके हैं। तीसरी बार तौल कराने आए हैं। बताया कि इस केंद्र पर भुगतान महज 12 घंटे में हो रहा है। विपणन निरीक्षक ने बताया कि एक कांटे से गांवों में जाकर गेहूं का तौल कराया जा रहा है। दूसरा कांटा केंद्र पर लगा है। डीएम ने कहा कि खुले बाजार में भी मूल्य शासकीय दर के लगभग समतुल्य होने के दृष्टिगत केंद्र प्रभारियों को खरीद की गति बढ़ाने के लिए इस बार अथक प्रयास करना होगा। अधिक से अधिक कृषकों को शासकीय क्रय के दायरे में लाया जाए। विपणन निरीक्षक सदर व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें