फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशे में लड़खड़ाते पहुंचा दरोगा, बोला- सम्मान बढ़ाने आया हूं

Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बावर्दी दुरुस्त एक उपनिरीक्षक की करतूत क्षेत्र में चर्चा की विषय है। फोरलेन से सटे कटया गांव में बुधवार को वह उपनिरीक्षक डगमगाते हुए पहुंचा। एक घर के सामने तख्त पर लेट गया।
विज्ञापन

लोगों ने पूछा कि यहां क्यों सोए हो...जवाब दिया कि इस घर का सम्मान बढ़ा रहा हूं। उपनिरीक्षक का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गांव के लोग बताते हैं कि उपनिरीक्षक इतने नशे में था कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। वर्दी में होने के कारण लोगों ने उसे कुछ कहना उचित नहीं समझा। इस बात की जानकारी होते ही नगर थाने की टीम गांव में जा पहुंची। लेकिन तब तक दरोगा से वहां से खिसक चुका था। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें