बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने उपस्थिति पंजिका, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं एनपीएस पासबुक को देखा। पाया कि सेवा पुस्तिका में अंकन अद्यतन है, मगर एनपीएस पासबुक में एक साल पहल तक ही अंकन किया गया है। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर नहीं पाई गई। डीएम ने अधिशासी अभियंता को एनपीएस पासबुक को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जनपद की निर्माणाधीन सड़क बडेवन से कंपनी बाग एवं जिला अस्पताल से सोनूपार, रामपुर के अवशेष भाग के निर्माण कार्य के बारे में डीएम ने पूछा। इस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य 31 मार्च तक एवं शत-प्रतिशत कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। संवाद