बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पीएचसी बहादुरपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं आदर्श नगर पंचायत, नगर बाजार का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगर बाजार में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, टेली कंसल्टेशन, ड्यूटी का समय, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
सीएचओ रामवृक्ष ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में 17 मरीज आए थे। 27 मरीजों को टेली कंसल्टेसी के माध्यम से वरिष्ठ चिकित्सक ने उपचार किया। उन्होंने निर्देश दिया कि आम जनमानस को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत निदान करने का प्रयास करें। दवा उपलब्धता बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। लिपिक नंदलाल मिश्रा की सर्विस बुक को चेक किया गया। नगर पंचायत परिसर में वाहन, वाटर टैंक रखा था। ईओ ने बताया कि कैटल कैचर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एमआरएफए सेंटर एवं नवनिर्मित कार्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन न होने से हस्तांतरण नहीं हो पाया है। डीएम ने वाटर टैंक को नगर पंचायत के मार्केट में रखवाने और एक्सईएन से पत्राचार करके विद्युत कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिए। संवादह