फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

विज्ञापन
कप्तानगंज थाने में समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन

बस्ती। जिले के चार थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 17 मामले आए, जिसमें से एक का मौके पर ही निस्ताकरण कर दिया गया है। अन्य मामलों के निस्तारकरण के लिए टीम गठित कर जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। छपिया के विश्राम, परसा के जुनेदा खातून व मेढौआ के राम जगत के जमीन संबंधी विवाद को निस्तारित करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाए। इस दौरान कुल 10 मामले आए, सभी राजस्व से संबंधित थे। मौके पर नायब तहसीलदार खुशबू सिंह, दिनेश कुमार उपाध्याय, राम ललित यादव, ऊषा वर्मा, चंदा वर्मा, सुनील सिंह, अमित शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम आनंद श्रीनेत ने तीन समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही एक मामले का निस्तारण कराया। शेष मामलों के लिए टीम गठित करके भेजा। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष ललितकांत यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय, कांस्टेबल सतीश पांडेय, दिनेश गौतम, असर्फी प्रसाद, मुंशी श्रवण कुमार, दीनानाथ, मोहित श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, धर्मेंद्र, वर्षा, रानी, पूनम चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को दुबौलिया थाना परिसर में एसआई नंदलाल सरोज की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल तीन मामले आए, सभी राजस्व से संबंधित रहे। किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक लालगंज समाधान दिवस में एक मामला आया। लालगंज थानाध्यक्ष ब्रम्ह गौड़ ने बताया कि ठंड के कारण लोग नहीं आए, वैसे बराबर मामले को सुलझाया जा रहा है इसलिए एक ही मामला आया, वह भी राजस्व विभाग का, जिसमें टीम गठित कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें