फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायवर्ट ट्रेनेंं यात्रियों को सता रहीं... समय से गंतव्य पहुंचना हुआ मुश्किल

Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर घंटों देरी से पहुंची पुरबिया एक्सप्रेस के आने पर प्लेटफार्म नंबर ती
विज्ञापन
दिल्ली जाने और आने वाली ट्रेनों सबसे ज्यादा विलंब, यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
विज्ञापन

- हर दिन मुख्यालय पर आने वाले व बिहार जाने वाले लोकल यात्री समय से नहीं पहुंच पा रहे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की समय सारिणी पर बाहरी जगहों पर चल रहे मरम्मत कार्यों का प्रभाव पड़ा है। लखनऊ से कानपुर रूट पर गंगा नदी पुल पर मरम्मत होने से यह मार्ग बाधित है। ऐसे में ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। डायवर्ट होने से ट्रेनें समय से नहीं पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी हैं।
मंगलवार को बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस आठ, आनंद विहार से सहरसा जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस सवा छह घंटे की देरी से देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को नई दिल्ली से आने वाली दोनों क्लोन एक्सप्रेस आठ से नौ घंटे की देरी से, जबकि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, गुजरात व पंजाब रूट की ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस नौ घंटे, नई दिल्ली बरौनी क्लोन एक्सप्रेस आठ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार -सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस का नियत समय सुबह नौ बजे है। यह ट्रेन दोपहर 4:05 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। मुंबई-एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस चार घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
उधर देवरिया सदर के अधीक्षक संदीप भटनागर व भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य चलाया जा रहा हैं। इससे कई घंटे का ब्लॉक लेेने के चलते ट्रेनें लेट से चल रही है। लखनऊ-कानपुर रुट भी प्रभावित होने से यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

...
यात्री बोले- समय से गंतव्य पहुंंचना हुआ मुुश्किल
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से सिवान जाने वाले यात्री रामकेश प्रसाद, मैरवा जाने वाले एमएसटीधारक नीता कुशवाहा, रागिनी मल्ल, भाटपाररानी जाने वाले अधिवक्ता रामसुरेश प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी से लंबी दूरी जाने वालों के साथ ही लोकल जगहों पर जाने वाले यात्री समय से गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुबह जिला मुख्यालय आने में देरी हो रही है तो वापसी में भी ट्रेनों के समय से न मिलने से घर समय से नहीं पहुंचना हो पा रहा है। यात्री तो समय से आकर प्लेटफार्म पर बैठकर वापसी की ट्रेनों की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें