फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : थम गए 60 फीसद बसों के पहिए लखनऊ-दिल्ली का बढ़ गया 73 रुपये किराया

Mon, 21 Jul 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से किए गए रूट डायवर्जन से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली का किराया बढ़ गया है। बस्ती-अयोध्या रूट पर वाहनों का संचालन रोके जाने से बसें बदले मार्ग से होकर चल रही हैं। यात्रियों की कमी और अन्य दिक्कतों के चलते 60 प्रतिशत बसों के पहिए थम से गए हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर डायवर्जन से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने और जाने-जाने में दिक्कत हो रही है। बस और ट्रक समेत किसी भी तरह के भारी वाहन बस्ती और अयोध्या होते लखनऊ की ओर नहीं जा पा रहे हैं। भारी वाहनों को बस्ती-डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा, जरवल रोड, बाराबकी से लखनऊ भेज रहे। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
रोडवेज बसों को सोनूपार, महादेवा, लालगंज, कुदरहा, कलवारी-टांडा होते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ भेज रहे। इससे लखनऊ का किराया अब यात्रियों को 356 रुपये के बजाय 429 रुपये देने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार कानपुर के यात्रियों को पहले 486 रुपये देने पड़ रहे थे, अब उनका किराया 566 रुपये हो गया है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का किराया 1106 रुपये के बजाय अब 1179 रुपये हो गया है। यह डायवर्जन बुधवार भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक तक चलेगा। इससे यात्रियों को सांसत होगी।
विज्ञापन

श्रद्धालु अयोध्या से सरयू का जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। वाहन दूसरे रूट से लखनऊ जा रहे हैं। गोरखपुर रूट पर डायवर्जन नहीं है, इससे इस पर किराया नहीं बढ़ाया गया है। एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर ने बताया कि डायवर्जन के कारण लखनऊ की बसें वैकल्पिक मार्ग से भेकी जा रही हैं। इससे किराया बढ़ा है। बस संचालन पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें