फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेंशन वृद्धि के साथ चिकित्सा भत्ता के लिए भरी हुंकार

Mon, 21 Jul 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंप्लाई पेंशन स्कीम (ईपीएस)-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बस्ती मंडल की मासिक बैठक रविवार को डिपो कार्यालय सभागार में हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। मंडलीय अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सा भत्ता और न्यूनतम पेंशन समेत चार सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। चार व पांच अगस्त 2025 को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले धरना में पहुंचने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांतीय मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की हर मांग को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष गोरखपुर हनुमान सहाय, उप महामंत्री शमीम अहमद, मंडल सचिव बस्ती हरिश्चंद्र उपाध्याय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सचिव बस्ती वृंदावन शुक्ला, उपाध्यक्ष गोरखपुर अश्वनी पांडेय, फौजदार यादव, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर दुर्गा प्रसाद ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने की।
बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संत कबीरनगर दूधनाथ प्रसाद, तिलक राम उपाध्याय, गिरधारी मिश्रा, राजेश्वर सिंह, विद्यामणि शुक्ला, सदानंद चौहान, सदानंद चौहान, राम रतन, जंगी प्रसाद, नसीबदार, प्रेम शंकर पांडेय, शंभू प्रसाद, राजेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ उमेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र उपाध्याय, श्रवण कुमार, भागीरथी तिवारी, राजेश्वर सिंह, राधेश्याम तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें