फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : बदले मार्ग से लखनऊ जाएंगे बड़े वाहन

Fri, 21 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या श्रीराम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर फोरलेन पर भारी वाहनों का 69 घंटे का डायवर्जन लागू किया गया है। 23 नवंबर रात 11 बजे से 26 नवंबर रात आठ बजे तक अथवा भीड़ समाप्त होने तक अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम, मालवाहक वाहन आदि को वैकल्पिक मार्ग से ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के अनुसार, आवश्यकता के अनुसार चार पहिया हल्के वाहनों को भी अस्थायी रूप स डायवर्ट किया जा सकता है।
पुलिस ने सभी रूटों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने, मार्ग संकेतक लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी पूरी कर ली है। एसपी ने बताया कि भीड़ के हिसाब से रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। किसी भी हालत में अयोध्या जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें