फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में हुई 82 प्रतिशत बारिश, धान का बढ़ेगा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस वर्ष मानसून की मेहरबानी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में अब तक 636 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन प्रतिशत अधिक है। समय से और पर्याप्त बारिश होने से खरीफ की मुख्य फसल धान को पर्याप्त पानी मिला है। खेतों में लहलहा रही धान की फसल देखकर किसानों को बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 610 मिलीमीटर यानी करीब 79 प्रतिशत बारिश हुई थी। इस वर्ष अब तक 636 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो करीब 82 प्रतिशत है। पर्याप्त बारिश से किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पंप पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त और सितंबर में हुई बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक रही है। सिंचाई की समस्या दूर होने से पौधों का विकास बेहतर हुआ है और फसल में बालियां भी अच्छी आ रही हैं। इससे पहले कम बारिश की आशंका को लेकर किसान चिंतित थे और फसल बचाने के लिए डीजल पंपों से सिंचाई करने को मजबूर थे। बारिश होने के बाद खेती की लागत में भी कमी आई है।
जिला कृषि विभाग के अनुसार, यदि आगामी दिनों में मौसम अनुकूल रहा और फसल पर रोग व कीटों का प्रकोप नहीं हुआ तो धान का प्रति हेक्टेयर उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। जिले में इस वर्ष एक लाख 31 हजार 860 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें