फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष्मान जन आरोग्य केंद्र में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Sun, 02 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खैरा मे बने आयुष्मान जन आरोग्य केंद्र पर तैनात सीएचओ से पूछताछ करते कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह फ
विज्ञापन
भानपुर। ब्लॉक के आयुष्मान जन आरोग्य केंद्र खैरा का शनिवार दोपहर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अश्वनी कुमार न तो ओपीडी पंजिका दिखा सके और न ही दवाओं की उपलब्धता के बारे में सही जानकारी दे सके। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि सीएचओ नियमित रूप से केंद्र पर आते हैं या नहीं।
मंडलायुक्त ने एसडीएम हिमांशु कुमार और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी को निर्देश दिया कि सभी आयुष्मान जन आरोग्य केंद्रों की नियमित जांच की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की सूची भेजी जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें