बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र नौली गांव में मंगलवार की रात आई बरात में पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला किसी तरह शांत हुआ तो डीजे पर डांस को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद हुई मारपीट में बराती-घराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं।
जानकारी के अनुसार, नौली थाना कलवारी निवासी दयाराम के यहां बरात आई थी। अगवानी के समय पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ। विवाद डीजे पर डांस को लेकर मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन-चार बाराती के अलावा घराती बिच्छी और सचिन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि मामले को शांत कराकर शादी संपन्न कराई गई है। घायल अपना इलाज करा रहे हैं। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं मिली है।