फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पार्किंग है नहीं...पटरी पर कब्जा, जाम से जूझ रहा शहर

Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जाम से सारा शहर परेशान है। हर जगह अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बरकरार है। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग सड़कों की पटरियों पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। पार्किंग न होने से शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या और गंभीर हो जा रही है। यहां अक्सर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अगले दिन स्थिति फिर वैसी हो जाती है।
विज्ञापन

शहर में जाम और अतिक्रमण की सबसे गंभीर स्थिति पुरानी बस्ती में है। राजा बाजार, करुआबाबा स्थान समेत लगभग सभी जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां भी अतिक्रमण हटाने का अभियान कई बार चलाया गया, लेकिन हर बार फिर स्थिति वैसी ही हो जाती है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है, जिससे यहां आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करते हैं और यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह बस्ती शहर के मुख्य बाजार पक्के गांधी नगर में भी आने वाले लोग पार्किंग के लिए परेशान रहते है और अंत में मजबूर होकर सड़क के किनारे पटरियों पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। पक्के बाजार की तो स्थिति तो यह है कि यहां सड़क के बीच में जहां डिवाइडर नहीं बने हैं, वहीं बीच सड़क पर लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। क्योंकि सड़क की पटरियों पर उन्हें गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिलती है। इस बाजार की दोनों ओर की पटरियां अतिक्रमण और वाहनों के कारण सुबह-सुबह ही फुल हो जाती है।
शहर के जिला अस्पताल के पास भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां अस्पताल के पास की पटरियों पर खूब अतिक्रमण है। दोनों पटरियों पर फल, सब्जी से लेकर चाट टिकिया के ठेले लगे रहते हैं। मुख्य शहर से यही रास्ता शहर की बाहर की ओर जाता है, इसलिए इस सड़क पर भीड़ भी खूब होती है। जिला अस्पताल होने के कारण यहां एंबुलेंस का आना-जाना भी लगा रहता है और कई बार ये एंबुलेंस जाम में देर तक फंसे रह जाते हैं। इसके अलावा बड़ेबन चौराहे पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कंपनी बाग में नाला निर्माण के चलते इन दिनों जाम की बुरी स्थिति है। नाला निर्माण की जो गति है उससे तो यही लगता है कि अभी यहां कई दिनों तक जाम की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

-
परवान नहीं चढ़ पाई पार्किंग बनाने की योजना
शहर के गांधी नगर इलाके में कई बार पार्किंग बनाने की योजना बनी। लेकिन, हर बार पूरी कवायद फेल हो गई। यह योजना कभी परवान नहीं चढ़ सकी। सबसे पहले नगर पालिका की ओर से स्काउट भवन में अंडरग्राउंड पार्किंग की योजना बनाई गई लेकिन धनाभाव के चलते इसका क्रियान्वयन नहीं हो सका। बाद में बस्ती विकास प्राधिकरण ने पार्किंग बनाने का बीड़ा उठाया। लेकिन, इसका भी वही हाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें