फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड में रोडवेज बसाें से मोहभंग

विज्ञापन
बस्ती रोडवेज डिपों की खड़ी बसें संवाद
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन ठंड के चलते और जर्जर व खटारा बसों के नाते यात्री बसों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं। इससे निगम की आय पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जानकारी के अभाव में यात्री रोडवेज की जगह प्राइवेट वाहनों से यात्रा कर जान को जोखिम में डाल रहे हैं। परिवहन निगम के अनुसार रोडवेज बस का टिकट लेते ही यात्री को साढ़े सात लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है, जिससे किसी भी प्रकार का हादसा होने पर उन्हें इसका लाभ भी मिलता है। डिपो में वर्तमान समय में 119 बस मौजूद हैं। इसमें से 34 बसें अनुबंधित हैं।
बताते हैं कि ठंड के चलते 50 फीसदी बसें ही रोजाना संचालित हो पा रही हैं, जबकि अन्य बस लांग रूट पर जाती हैं। इससे डिपो से प्रतिदिन लगभग चार से पांच हजार से अधिक यात्री यात्रा भी करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी हजारों यात्रियों की पहली पसंद प्राइवेट वाहन, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों बने हुए हैं। प्राइवेट वाहन से यात्रियों की सुरक्षा की कोई भी विशेष जिम्मेदारी नहीं होती हैं। वहीं यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना परिवहन निगम की पूर्ण जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें