फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हरैया ब्लाॅक के जगदीशपुर न्याय पंचायत के संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक कंपोजिट विद्यालय उभाई में मंगलवार को हुई। शिक्षक संकुल प्रमोद त्रिपाठी, रवीश कुमार मिश्र, आदित्य सिंह, मस्तराम यादव, शिल्पी गुप्ता द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर देने के साथ ही शिक्षकों के बीच शैक्षणिक रणनीति को साझा किया गया।
विज्ञापन

ग्रो फ्रेमवर्क का उपयोग, टीएलएम प्रदर्शनी पर कार्य, नैट तथा परख परीक्षा, पांच प्वाइंट टूल किट, सामूहिक मंथन की महत्व, ईको क्लब की गतिविधियों पर चर्चा, निपुण लक्ष्य एप नियमित आकलन, निपुण बनाने हेतु कार्य योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा, बेस्ट प्रैक्टिसेज की शेयरिंग पर चर्चा, रिमेडियल शिक्षण की रणनीतियों पर चर्चा, शिक्षक द्वारा समय सारणी के अनुपालन तथा प्रयोग आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि सभी शिक्षक अपने विद्यालयों को तय समय में निपुण करें और विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सही ढंग से संपन्न कराएं। संकुल शिक्षकों द्वारा मासिक डीसीएफ बैठक के उपरांत भरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें