बहादुरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ की तैनाती है, जिनके आसपास जरूरतमंदों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देनी होती है।
सोमवार शाम को बहादुरपुर के सीएचओ अपने कार्य स्थल पर हैं या नहीं, इसकी हकीकत जानने के लिए सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने जूम एप के माध्यम से शाम तीन बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम व सभी सीएचओ को जुड़कर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। एप पर तो लगभग सभी सीएचओ जुड़ गए, लेकिन सीएमओ के लाइव फोटो दिखाने के कहने पर आठ सीएचओ बाहर हो गए। इस पर सीएमओ ने उनका वेतन बाधित करने के साथ स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। संवाद
⬽