फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीआईओएस ने अनुचर की सेवा समाप्ति का किया अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अनुचर के जेल जाने के बाद कार्रवाई को लेकर खड़े हुए तमाम सवालों पर अब विराम लग गया। डीआईओएस ने अनुचर की सेवा समाप्ति का अनुमोदन कर दिया है। जेल जाने के 14 दिन बाद अनुचर के निलंबन करने व नौ माह बाद अनुमोदन मांगने को लेकर प्रधानाचार्य सवालों के घेरे में आए थे।
विज्ञापन

पूर्व में डीआईओएस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि मो. सलीम अक्तूबर 2025 से जेल में निरुद्ध थे। इसके 14 दिन बाद प्रधानाचार्य ने उसे निलंबित कर दिया था। 22 जुलाई में इसके लिए अनुमोदन मांगा गया। निलंबित करने के तथ्यों को भी छिपाया गया।
29 जुलाई को पत्र देकर बताया गया कि अनुचर के सजायाफ्ता होने के चलते सेवा समाप्त कर दी गई है, लेकिन सेवा समाप्ति की तिथि नहीं दर्शाई गई है। कार्रवाई से संबंधित पत्रावली डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे संज्ञान लेकर डीआईओएस ने छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन

21 अगस्त को प्रधानाचार्य ने प्रधानाचार्य ने पत्र का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण दिया था। स्पष्टीकरण मिलने के बाद डीआईओएस संजय सिंंह ने अनुचर की सेवा समाप्ति का अनुमोदन कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें