बस्ती। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम ने बताया कि 12 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन 9:50 बजे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा करेंगे। वह सिविल बार के पदाधिकारियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी और न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सचिव ने बताया कि न्यायमूर्ति मुआयना और परिसर में पौधरोपण कर लोक अदालत से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि आमजन इसमें अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। संवाद