फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैंगिंग से हुई थी दीक्षा की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पिपरी ऊंजी गांव में सोमवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने विवाहिता की दादी शैल कुमारी सिंह की तहरीर पर पति, सास व ननद पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपी पति गौरव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की गौरव सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें