फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किन्नर पाठशाला के लिए डिजिटल बोर्ड का किया उद्घाटन

Wed, 06 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कप्तानगंज में स्थित एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किन्नर पाठशाला के लिए डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल ने किन्नरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय यदि पढाई में रूचि रखते हैं तो सरकार उनके लिए निशुल्क अभ्युदय योजना संचालित की है। इसका वह लाभ ले सकते हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरूण ने कहा कि बस्ती में किन्नरों के लिए जल्द ही गरिमा गृह बनकर तैयार होगा। इस दौरान किन्नरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

-
कृषि उत्पाद प्रदर्शनी एवं गुड़ प्रसंस्करण का किया उद्घाटन
राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती में कृषि उत्पाद प्रदर्शनी एवं गुड़ प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान जिले के पांच उन्नतिशील किसानों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उन्होंने कृषि उत्पादों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें