फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही फ्लॉप हुई मॉर्निंग स्नैक्स योजना

Mon, 04 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
प्राइमरी पाठशाला हर्रैया कक्षा एक में बच्चों को नहीं मिला फल।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चों के सेहत को सुधारने के लिए बनाई गई मॉर्निंग स्नैक्स योजना पहले दिन हेड मास्टर की लापरवाही के भेंट चढ़ गई। सबसे खराब स्थित विकास खंड सल्टौआ और हर्रैया के क्षेत्र के स्कूलों का रहा। 14 विद्यालयों में 12 स्कूलों के हेड मास्टरों ने यह कहा कि उन्हें इस तरह कोई निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से नहीं मिला। कुछ ने यह कहा कि अगली बार से फल का वितरण कराया जाएगा। जिन स्कूलों में बच्चों को फल नहीं दिया गया उन स्कूलों के हेड मास्टर पर लोग फल के नाम पर आए धन का दुरूपयोग का आरोप लगा रहे हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों में फल नहीं बांटा गया वहां के हेड मास्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में हेड मास्टर राम उग्रह ने बताया कि उन्हें फल वितरण के संबंध में कोई जानकारी न तो खंड शिक्षा अधिकारी और न बीएसए कार्यालय से मिली है। कमोबेश यही स्थित विद्यालय अगया, बांसापार, बभनगांवा, देईपार खुर्द और पिपरहिया की रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय जिनवा, बेलहसा, सल्टौआ द्वितीय और करमा पाठक में बच्चों को फल के तौर पर कहीं आम तो कहीं पर केला दिया गया।


हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय थाना खास प्रथम व द्वितीय, हर्रैया खास, किशनपुर प्राइमरी व जूनियर दोनों व मुरादीपुर में बच्चों को ताजा फल नहीं मिला। यहां के अधिकतर हेड मास्टरों ने कहा कि जानकारी न होने के कारण फल नहीं बांटा गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय डुभरा बोधी और कन्या जूनियर स्कूल हर्रैया में फल वितरित हुआ। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय थान्हापार में फल नहीं बंटा, जबकि देवनी, बनकटी, चित्राखोर, हेनवता, अहिरौली, मकदूमपुर व देईसाड़ में बच्चों को फल बांटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें