संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि धान की बिक्री के लिए कृषक खाद्य विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण कराना होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि fcs.up.gov.in पर पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। यदि मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो एक सप्ताह के भीतर वर्तमान मोबाइल नंबर से आधार कार्ड को लिंक कराएं। इससे एसएमएस से ओटीपी को भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक तक पूरी करानी होगी। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी ने बताया कि किसान कंप्यूटराइज्ड खतौनी का खाता संख्या पंजीकरण में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोए गए धान के रकबे को अंकित करेंगे।