फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरुषोत्तम मास में शिव मंदिर बेहिल नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास में शिव मंदिर बेहिल नाथ पर आरती करते लोग-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महादेवा। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध शिव मंदिर बेहिल नाथ में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलमय जीवन की कामना की। पुरुषोत्तम मास के महत्व को देखते हुए दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जप एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। दोपहर तीन बजे से आयोजित रामकथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य प्रेम जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और लोक कल्याण की अनुपम मिसाल है। वनवास की अवधि पूर्ण कर जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे तो संपूर्ण नगरी दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठी और उनके राज्याभिषेक के साथ आदर्श रामराज्य की स्थापना हुई। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। शाम छह बजे मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सैकड़ों दीपों की जगमगाहट तथा घंटा-घड़ियालों की मधुर ध्वनि के बीच संपन्न हुई आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में भगवान शिव की आराधना की। आरती के दौरान पूरा परिसर दिव्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर भगवान के जयकारे लगाते रहे। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजनों की सराहना की।
पुरुषोत्तम मास के दौरान आयोजित रामकथा, रामनाम संकीर्तन, जलाभिषेक और महाआरती के चलते शिव मंदिर बेहिल नाथ क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें