फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 65 लाख की लागत से बनकटी नगर पंचायत में बन रहा छठ घाट

विज्ञापन
नगर पंचायत बनकटी के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड के छठ घाट को लेकर हुआ भूमि पूजन-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत की ओर से लक्ष्मीबाई नगर वार्ड के देईसाड़ में 40 लाख और फैलवा में 25 लाख रुपये की लागत से हो रहे छठ घाट निर्माण का भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल व भागवत प्रसाद यादव द्वारा भूमिपूजन कर किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सर्वांगीण विकास की दिशा में लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में एक पर्यटक के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके छठ घाट के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। जिसमें 40 लाख के धनराशि से घाट पर बैठने की उचित व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित सीढ़ियां, फब्बारा, सड़क, हैंडपंप अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आने वाले समय में बच्चे व पुरुषों के लिए अलग-अलग जिम आदि आसपास के लोगों के लिए यह घाट सुविधाजनक बनेगा। नगर की जल निकासी समस्या को भी दूर करने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। नालियों व सड़कों के निर्माण कार्य भी प्रगति पर चल रहा है। फैलवा में स्थित मां काली मंदिर के निकट छठ घाट का भी भूमि पूजन कर छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस छठ घाट के निर्माण पर नगर पंचायत की तरफ से 25 लाख रुपये खर्च होंगे ।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, परमात्मा यादव, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, रमेश यादव, रंजीत यादव, राजेंद्र यादव, अतुल पाल, धर्म राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें