फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 16 Nov 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी के टांडा घाट पर लगा श्रद्धालुओं का मेला, स्नान करते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को पवित्र सरयू समेत जिले की सभी नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। अमहट घाट पर भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। नौरहनी सहित अन्य जगह भव्य मेले लगे।
पुण्य और मुक्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। स्नान, पूजा-अर्चना के बाद लोग तट पर लगे मेले में खरीददारी भी करते दिखे। तट पर अखंड हरि कीर्तन और भंडारों का भी आयोजन हुआ। कुदरहा व गायघाट संवाद के अनुसार नौरहनी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और स्नान - दान कर मनोवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के कुदरहा नौरहनी मार्ग पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालू ट्रैक्टर ट्राली, पिकप, टैंपू,मोटर साइकिल और साइकिल आदि वाहनों से नदी की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालुओं का जत्था पैदल ही स्नान करने चल पड़ा। भीड़ की वजह से जगह जगह जाम लगा रहा। महिलाएं भजन और गीत गाते हुए नदी की तरफ बढ़ती जा रही थीं। इस मेले में कुदरहा ब्लाक के अलावा बनकटी,महादेवा,लालगंज, महसों, गायघाट, बैड़ारी, चरकैला सहित अन्य गांवों के लोगों ने भाग लिया। कलवारी संवाद के अनुसार सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर शुक्रवार को भोर से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा। क्षेत्र के बिशेनपुर, धनौवा, पाऊं, गंगऊपुर, चकदहा, भंगुरा, डेल्हवा, मुरादपुर, कलवारी, भोयर तुरकौलिया, बबुरहिया, खखोड़ा, खलीलपट्टी, फेटवा, अगौनाा आदि गांवों के लोग भोर से ही स्नान करने पहुंचने लगे। महिलाएं कड़ाही चढ़ाती हुई नजर आई। लोगों ने गौ दान कर दान पुण्य किया। घाट पर नहाने के लिए गहरे पानी में ना जाए इसके लिए पुलिस ने रस्सी लगवा दिया था। टिनिच संवाद के मुताबिक सल्टौआ ब्लाक के अजगैवाजगंल ग्राम पंचायत में कुआनों नदी के तट पर बाराह क्षेत्र में मेले का आयोजन हुआ स्नान कर कुण्ड के जल से शिव का जलाभिषेक कर गोदान किया गया। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें