फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गुंजते रहे जयकारे

विज्ञापन
बाबा श्याम की ​निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित बद्रीदास गौरीदत्त धर्मशाला से श्री खाटू श्याम की भव्य फाल्गुन निशान यात्रा शुक्रवार को बड़े धूमधाम से निकाली गई। पुरानी बस्ती त्रिदेव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रथ पर विराजमान खाटू श्याम की गुब्बारों और फूलों से सजी प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजमान बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्री त्रिदेव धर्मार्थ सेवा संस्थान एवं श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित यात्रा श्री धर्मशाला से आरंभ होकर गांधीनगर हनुमानगढ़ी होते हुए पुरानी बस्ती मंगलबाजार होते हुए करुआबाबा से पांडेय बाजार होते हुए त्रिदेव मंदिर में संपन्न हुई। निशान यात्रा के आयोजक विनोद जायसवाल और आदर्श अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इस पावन यात्रा में बाबा की मनमोहक छवि और पावन निशान के साथ सैकड़ों भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते, गाते और नाचते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धालु अत्यंत प्रेम, आस्था और उत्साह के साथ बाबा के जयकारे लगाते हुए हृदयवधाम की ओर प्रस्थान करते रहे। वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और आनंदमय बना रहा। बाबा श्याम की रसोई भी सजाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विक्की अग्रवाल, राजेंद्र मोदी, नितेश मोदी, तरुण मोदी, प्रवीण गाडिया, राहुल मोदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। वहीं, त्रिदेव मंदिर में देर रात फूल, गुलाल एवं इत्र की वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें