फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो में कंपोजिट विद्यालय देवमी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Fri, 03 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय देवमी में शुरू हुई न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बनकटी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवमी में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 13 विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। बालिका वर्ग खो-खो में कंपोजिट विद्यालय देवमी प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय थालापार द्वितीय स्थान पर रहा।
बालक वर्ग में थाल्हापार प्रथम व देवमी दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बरहुआ प्रथम व देवमी दूसरे स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में देवमी प्रथम और बरहुआ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में चित्राखोर की छात्रा अंकिता प्रथम, देवमी की वंदना द्वितीय व साधना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भरवलिया, धुसनाखोर, थाल्हापार गंगौरा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद पाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को अधिक सबल बनाने की जरूरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपस्थिति दर्ज करा सकें। ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को सबल बनाती हैं। मौके पर बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा, बीईओ अरुण कुमार यादव, अभय सिंह यादव, राम अछैवर चौधरी, मक्खन लाल, राजीव कुमार, अभिराम उमराव, राम रेखा चौधरी, रवि प्रताप सिंह, राम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें