फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतर महाविद्यालयी खो-खो स्पर्धा में बलरामपुर की टीम बनी विजेता

Fri, 03 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में महारानी लाल कुंवरी पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम बनी विजेत
विज्ञापन
किसान पीजी काॅलेज बस्ती द्वितीय व ताराचंद्र पीजी कॉलेज महरागंज ने प्राप्त किया तीसरा स्थान
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमेंं महरानाी लाल कुंवरी पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की टीम ने द्वितीय व राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र पीजी काॅलेज महराजगंज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि प्रतिभा के साथ साहस का होना बेहद जरूरी है। खेल प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्य के प्रति दृढ़ता ही किसी को आगे ले जाती है। महिला पीजी काॅलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंचीं थीं। इसमें हीरालाल पीजी कॉलेज संतकबीरनगर, महारानी लाल कुंवरी पीजी कॉलेज बलरामपुर, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती, मातारानी रुमाली देवी महिला महाविद्यालय, राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज, महराजगंज, महिला पीजी कॉलेज बस्ती की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सिद्धार्थ विश्वविधालय के पर्यवेक्षक डॉ. राजेंद्र बौद्ध और संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. संतोष यदुवंशी ने किया। समाजशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. रघुवर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रीना पाठक व प्रो. अभय प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र, डॉ०पंकज सिंह, डॉ. नूतन यादव, प्रियंका सिंह, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें