फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुक्मिणी व श्रीकृष्ण विवाह का किया वर्णन

Thu, 30 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ (बस्ती)। क्षेत्र के चौकवा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक मयंकधर द्विवेदी ने उद्धव चरित्र, महारास लीला और रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा जताई थी। भगवान ने उनके प्रेम को स्वीकार करते हुए शरद पूर्णिमा की रात यमुना तट पर महारास का आयोजन किया। कृष्ण की बांसुरी की धुन पर गोपियां अपनी सुध-बुध खो बैठीं और भगवान के साथ दिव्य नृत्य में लीन हो गईं। यह प्रेम वासना रहित, आत्मिक और परम भक्ति का प्रतीक था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृंदावन स्थित निधि वन वही स्थान माना जाता है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। वहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाते हुए प्रत्येक गोपी के लिए अपना प्रतिरूप प्रकट किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को पराजित कर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी का विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक मंडली की ओर से आकर्षक वेशभूषा में रुक्मिणी-कृष्ण विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई और विवाह संस्कार की रस्में निभाई गईं। कथा के साथ भजन-संगीत ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मौके पर अरुण कुमार पांडेय, व्यास पांडेय, नवीन पांडेय, बब्लू, टुनटुन पांडेय, विमलेश, विनोद पांडेय, ओमप्रकाश यादव, राजू पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें