फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम से दरिंदगी को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के जिला मंत्री सोनी के नेतृत्व में जनौस, सीटू के नेताओं ने बुधवार को मासूम के साथ दरिंदगी को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची से हैवानियत के आरोपी को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाए जाने, पीड़िता के शारीरिक-मानसिक उपचार की व्यवस्था शासकीय धन से कराए जाने, परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने सहित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
विज्ञापन

एडवा की जिला सचिव सोनी ने कहा कि एडवा सामाजिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है। सदमे से पिता की मृत्यु से परिवार के समक्ष पीड़िता के इलाज, परिवार के दैनिक खर्च का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को इलाज का खर्च और परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा जल्द दिया जाना चाहिए। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी ही काफी नहीं है। अभियोजन की कार्रवाई शीघ्रता से करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में दंडित कराए जाने की जरूरत है। जनौस नेता शेषमणि ने मांग की कि सरकार को चाइल्ड एब्यूज पोर्न साइट्स का चिह्नीकरण करते हुए उसे प्रतिबंधित करे। सीटू नेता नवनीत यादव ने महिलाओं से संबंधित अपराध की घटनाओं को पुलिस को गंभीरता से लेने व त्वरित निस्तारण की मांग उठाई। एडवा की कोषाध्यक्ष शिला ने कहा कि संगठन प्रतिनिधि मंडल लेकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगी। परिवार की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्यवाही में पूरी मदद करेगी। इस दौरान केके तिवारी, सोनी, शीला, रुखसाना, अनुपम सहित शेषमणि, नवनीत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें