फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करने के निर्देश

Thu, 08 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने के लिए अफसरों को गृह सचिव की ओर से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सबसे अधिक जोर शराब के अवैध कारोबारियों और भट्ठियों का संचालन करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन


गृह सचिव कमल सक्सेना की ओर से डीएम और एसपी को जारी पत्र में कहा गया है कि किसी भी हालत में जनपद के किसी भी स्थान पर न तो शराब की अवैध भट्ठियां न लगने पाएं और न ही उसका कारोबार चलने पाए।

अगर कहीं पाया जाता है तो त्वरित उसे ध्वस्त किया जाए और उसमें लिप्त असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बात की भी आशंका जताई गई है कि पंचायत के चुनाव के दौरान प्रदेश में शराब की अवैध तरीके से तस्करी हो सकती है।
विज्ञापन


तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। अवैध शस्त्र एवं विस्फोटक बनाने वाली गैर कानूनी फैक्ट्रियों को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।

डीएम अनिल कुमार दमेले कहते हैं कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे स्थानों की पहचान कराई जा रही है, जहां पर  शराब की अवैध भट्ठियां स्थापित हैं। कहते हैं कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें