फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र खतरे में, रक्षा के लिए आगे आए युवा और प्रबुद्ध वर्ग : चंद्रशेखर

Mon, 23 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। भाजपा शासन में शोषितों, दलितों, कमजोर वर्ग के साथ अत्याचार हो रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा एवं प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा। नगीना के सांसद चंद्रशेखर रविवार को अटल प्रेक्षागृह में पार्टी के तरफ से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश के 18 मंडलों में अपनी उपस्थिति का एहसास कराएगी। उन्होंने हर जिले में संगठन विस्तार पर जोर दिया। कहा कि इस पंचायत चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। दलित एवं शोषित समाज को इसके लिए आगे आना होगा।
उन्होंने वक्फ के नाम पर मुस्लिम समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि इसके बाद जैन, क्रिश्चियन और अन्य समाज के उत्पीड़न का नंबर आएगा। इसलिए अभी से सजग होने की जरूरत है। शोषण, उत्पीड़न से बचने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी। लड़ाई लड़ना भी हमें सीखना होगा। इस सरकार ने 10 साल में बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया। सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि स्कूल बंद करना गलत है।
विज्ञापन

जनता को राज बदलने के लिए बंदूक नहीं उठानी है, सिर्फ वोट देना है। 2027 के चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी जाए। यह तभी संभव होगा जब कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाएंगे। संगठन से ही हमारा वजूद है। कहा कि यदि हम सचेत नहीं हुए तो अगले 10 साल बाद बहुजन समाज के पास सरकारी नौकरी नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की अनदेखी कर रही। 27000 सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जो गरीब, दलित, पिछड़े और किसान के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार सवालों का जवाब देने से भाग रही है। उन्होंने गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिला सम्मान का प्रकरण न्यायालय में निस्तारित होगा। लोग उन्हें घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आने वाले समय में इसका जवाब मिल जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सांसद चंद्रशेखर ने कटरा तिराहे पर स्थित संत गाडगे प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें