फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों के विलय पर रोक की मांग, सीएम को ज्ञापन

Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन (प्रोटान शिक्षक संघ) ने मंगलवार को विद्यालयों के विलय पर रोक लगाने के लिए बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालयों को मर्ज करने की प्रक्रिया शिक्षा के अधिकार तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम का उल्लंघन है। प्रोटान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार एवं प्रदेश प्रधान महासचिव विजय कुमार भारती ने कहा कि संगठन छात्रों के शैक्षिक अधिकार, सुलभ शिक्षा, शिक्षक, शिक्षामित्र और सरकारी स्कूलों की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विलय से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ कमजोर हो जाएगी।

शैक्षिक महासंघ ने भेजा ज्ञापन

बस्ती। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार निषाद ने शिक्षकों के साथ मंगलवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विद्यालयों के युग्मन के निर्णय को वापस लेने की मांग की। डॉ. अरविंद कुमार निषाद ने कहा कि युग्मन से विद्यालय बंद हो जाएंगे और सबको शिक्षित करने का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। जिन क्षेत्रों में विद्यालय बंद हाेंगे, वहां के छात्र या तो निजी स्कूल में जाएंगे या पढ़ाई छोड़ देंगे। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर राकेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अटल बिहारी गौड़, डॉ. अंगद पांडेय, जनार्दन शुक्ल, राजकुमार प्रजापति, पंकज गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें