फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फार्मर रजिस्ट्री की समय सीमा बढ़ाने की मांग

Thu, 19 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में बुधवार को बैठक की। किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री के लिए सर्वर ठीक से न चलने के कारण किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए इसके लिए समय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने सरयू नहर के सभी माइनर शाखाओं में पानी छोडे़ जाने और खराब राजकीय नलकूपों को तुरंत ठीक कराने की आवाज उठाई। कहा कि गेहूं की सिचाई के पश्चात समितियों पर यूरिया उपलब्ध न होने से परेशान हैं। किसानों के लिए सभी समितियों पर तुरंत खाद उपलब्ध कराया जाय।
रामनगर के बेलगड़ी गोशाला में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है। उसे सुनिश्चित कराया जाय। गन्ना क्रय केंद्रो पर किसानों से गन्ना उतरवाई के लिए प्रति घुर्री वसूल किए जा रहे 150 रुपये शुल्क पर तुरंत रोक लगाई जाय।
विज्ञापन

एसडीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पंकज गुप्ता को सौंपा गया। इस मौके पर संत कुमार भारती, पितांबर मौर्य, रामरेखा यादव, रामायन चौधरी, रामजीत चौधरी, गंगाराम चौधरी, रामजगत आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें