फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता को केंद्र सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों सहित देश भर के लगभग 20 लाख शिक्षकों को इस संकट से निकालने के लिए अध्यादेश लाकर सेवा सुरक्षा करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने हितों के लिए संघर्ष तेज करें और 5 जुलाई से 20 जुलाई तक प्रदेश भर के जनप्रतिनिधि जवाब दो अभियान में पूरी ताकत से जुट जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें