कृषि भवन में राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी स्रोत संगठ
बस्ती। राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में रविवार को आठवें वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और 2400 ग्रेड-पे देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कृषि भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन के दूसरे चरण में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वेद प्रकाश मिश्र को अध्यक्ष और रामभारत यादव को महामंत्री चुना गया।
चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय और श्यामधर सोनी की देखरेख में हुए चुनाव में पूरन शुक्ल और मो. अशफाक को उपाध्यक्ष, रुद्र प्रताप को संयुक्त मंत्री, शहजाद अली को संगठन मंत्री, प्रेमशंकर चौरसिया को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र देव मिश्र को संरक्षक और जीत बहादुर को प्रचार मंत्री घोषित किया गया। कार्यकारिणी में मो. सलीम, हीरालाल, कौशल सिंह, अभिषेक सिंह, मुबारक अली, महेंद्र चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी और इकबाल अहमद को शामिल किया गया।
कर्मचारी नेता अतुल कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजकीय वाहन चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्मचारियों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना चाहिए, ताकि पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगें पूरी हो सकें। अधिवेशन में राजेश शुक्ल, फूलचंद, जीशान अली, मृत्युंजय यादव, मनोज कुमार, पृथ्वीराज, चिंतामणि और गुलाब मौजूद रहे।