बस्ती। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ने सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सेंट जोसेफ स्कूल की मान्यता समाप्त करते हुए मिशीनरी स्कूलों की गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है।
ज्ञापन में कहा कि जनपद में स्थापित ईसाई मिशनरी स्कूलों द्वारा विद्यालय के आड़ में आए दिन सनातनी परंपराओं में हस्तक्षेप कर हिंदू जनभावनाओं को आहत करने और समाज के निचले तबके में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।
इनके द्वारा आए दिन बच्चों के तिलक व कलावा पर आपत्ति जताई जाती है। सेंट जोसेफ स्कूल जिगिना द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर छात्रों के स्कूल परिसर खेलने पर प्रतिबंध लगाना चिंताजनक है। संवाद