फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी,यात्री परेशान

Wed, 29 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
गुवाहाटी-कटरा अप एक्सप्रेस 13 घंटे और गरीब रथ स्पेशल सात घंटे रही लेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को भी कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है।गर्मी के चलते स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। विलंब से चल रही ट्रेनों की वजह से स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमी रही।

रेलवे समय सारणी के अनुसार बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली जो ट्रेनें विलंब से चल रही है।उनमें गुवाहाटी कटरा यूपी एक्सप्रेस ट्रेन 13 घंटे,अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे,सहरसा से नई दिल्ली को जाने वाली गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे,बरौनी नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 4 घंटे,चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस 3 घंटे, बांद्रा अप एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे व जनसेवा अप एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री उमाशंकर ने बताया कि परिवार के साथ घर से ट्रेन के निर्धारित समय से स्टेशन पर आया हूं। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन 13 घंटे विलंब है।गर्मी के चलते स्टेशन पर भी समय नहीं कट रहा है। यदि पहले से मालूम होता की ट्रेन इतनी विलंब होगी तो मैं उसी के अनुसार घर से निकलता। भीषण गर्मी के चलते स्टेशन पर बच्चों की तबीयत भी खराब हो गई है। यात्रा को लेकर वह काफी परेशान नजर आए।उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड को ट्रेन के विलंब होने की सूचना यात्रियों की मोबाइल पर देना चाहिए। प्लेटफार्म संख्या दो पर बच्चों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री आंचल ने बताया कि गुवाहाटी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू तक यात्रा करनी है। लेकिन स्टेशन पर पूरे दिन ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी इतनी बढ़ गई है।पूरी दिनचर्या बिगड़ गई है।स्टेशन पर बैठना अब मुश्किल होता जा रहा है।बच्चों को लेकर काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर सौरभ पाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अनुसार कंट्रोल रूम से ट्रेनों का संचालन किया जाता है रही बात ट्रेनों के विलंब की तो जो ट्रेन लेट से चल रही है।उसकी सूचना यात्रियों को फौरन अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें