फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 33 केवी लाइन में दिक्कत...ढाई घंटे बाधित रही आपूर्ति

Wed, 29 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चुंबकीय परिक्षेत्र बनने के कारण आपस में चिपक रहा था सल्टौआ व पुरानी बस्ती लाइन का तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्लास्टिक कांप्लेक्स के पास पिपरा राम किशुन स्थित सरला इंटरनेशनल स्कूल के पास मंगलवार को 33 केवी लाइन में दिक्कत आ गई। इससे पुरानी बस्ती और सल्टौआ उपकेंद्र की आपूर्ति लाइन करीब ढाई घंटे तक बाधित रही। इस दौरान करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
दरअसल, सरला स्कूल के पास पुरानी बस्ती व सल्टौआ उपकेंद्र की 33 केवी लाइन एक-दूसरे को क्रॉस करती है। गर्मी के कारण तारों में फैलाव हुआ और दोनों लाइनों के तार ढीले गए थे। इनके बीच तनाव कम होने के कारण बिजली चुंबकीय परिक्षेत्र बना रही थी। इससे लाइन के तार आपस में चिपक जा रहे थे और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही बिजली कर्मियों की टीम सरला स्कूल के पास क्रॉसिंग वाली जगह की जांच करने पहुंची तो तार आपस में चिपके मिले। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सल्टौआ की लाइन के तार क्रॉसआर्म खोलकर कुछ नीचे किए गए हैं, आपूर्ति सामान्य हो गई है। दिन में 11.30 से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें