फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोखरे में उतराया मिला सिर कटा गोवंश, अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसा लालशाही गांव में रविवार को पोखरे में सिर कटा गोवंश का अवशेष उतराया पाया जाने पर सनसनी फैल गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच हिंदूवादी संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसा लालशाही गांव के पोखरे में दोपहर में कुछ लोगों ने गोवंश का अवशेष उतराया हुआ देखा। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई। इसके बाद पोखरे पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। हिंदूवादी संगठनों के नेता और ग्रामीण ऐसी हरकत करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर आड़ गए। यह खबर लगते ही सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी, थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह, फाॅरेंसिक और एसओजी टीम मय फोर्स पहुंच कर साक्ष्य को एकत्रित किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू त्योहार को प्रभावित करने के लिए यह सोची-समझी साजिश का हिस्सा। यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी पकड़े नहीं गए तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष स्नेह पांडेय ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो पुलिस प्रशासन सीधे जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू संगठन के नेता रमेश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें