बस्ती। होली त्योहार में महानगरों से गांव आने वाले परदेसियों को रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन त्योहार के बाद भी कुछ ट्रेनों को कई फेरों को बढ़ा दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से होली त्योहार के बाद गांव से बड़े शहरों को जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए 20 फरवरी से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। महानगरों से गांव आने वाले परदेसी विभिन्न ट्रेनों से परिवार व बच्चों के साथ होली त्योहार में खुशियां मनाने के लिए भारी संख्या में गांव आ रहे हैं, लेकिन गांव आने वाले परदेसियों को त्योहार के बाद शहरों में जाने को लेकर चिंता सता रही थी। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से कैसे लंबी दूरी का सफर पूरा किया जाएगा।
यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए ट्रेन संख्या 05101/ 05102 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन का संचलन गोरखपुर से 5 से 14 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को व नई दिल्ली से 6 से 15 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 5 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शाम 6 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद 6:40 बजे, बस्ती रेलवे स्टेशन पर 7:22 बजे पहुंचेगी और गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली के रास्ते नई दिल्ली को जाएगी और वापस में इसी रास्ते से गोरखपुर को आएगी।
इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ कोच व शयनयान के आठ कोचों सहित कुल 18 कोच यात्रियों के लिए लगाए गए हैं, ट्रेन संख्या 05071/ 05072 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर होली विशेष ट्रेन का संचालन छपरा रेलवे स्टेशन से 2 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा के रास्ते आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक जाएगी और 3 मार्च को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेगी जो इसी रास्ते से वापस छपरा जंक्शन को पहुंचेगी।
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं, ट्रेन संख्या 05089 और 05090 छपरा आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन का संचालन छपरा रेलवे स्टेशन से 5 मार्च से 15 मार्च तक किया जाएगा। इस ट्रेन को चार पैरों के लिए निम्नोद किया गया है जो छपरा जंक्शन से 2 बजे अपने आगे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी और गोरखपुर, खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 3:47 बजे पहुंचेगी।