फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Wed, 13 Nov 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती के पिपरा चंद्रपति गांव का मामला, कक्षा आठ की छात्रा थी रोशनी
विज्ञापन

दाह संस्कार की तैयारी के दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रपति गांव में मंगलवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे, तभी जहर खाकर जान देने की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। दाह संस्कार की तैयारी के दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, पिपरा चंद्रपति निवासी रोशनी मिश्रा (14) पुत्री दिनेश मिश्रा कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी की तबीयत चार-पांच साल से खराब चल रही थी, तभी से उसका इलाज चल रहा है। बचपन में ही बेटी को आंत में चोट लगने से अल्सर हो गया था। दससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कहा कि जब भी वह बीमार होती थी तो उसको झटका, खून की उल्टी, अपना हाथ-पांव ब्लेड से कांटना, खून चूसना व बेहोश होने की समस्या आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रजनी मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात में खाना खाकर रोशनी जल्दी सो गई थी। भोर में करीब तीन बजे पीने को पानी मांगा। पानी पिलाने पर उल्टी कर दी। बोली कि बाथरूम जा रही हूं और तभी गिर गई थी। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर ले आए। रोशनी के बाएं हाथ पर कई जगह कटे का निशान था। तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें