फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैर बिरादरी में शादी के बाद पैतृक गांव से टूट गया था नाता

Wed, 13 Nov 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में रविवार रात की हो गई थी अतुल शुक्ल की मौत
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के बघाड़ी गांव के रहने वाले अतुल शुक्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बघाड़ी निवासी अतुल शुक्ल की मृत्यु की जानकारी होने के बावजूद गांव में किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं दिखी। आसपास के लोगों ने बताया कि उनका गांव के वर्षों से ई वास्ता नहीं था। दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह के बाद वे 34 वर्षीय अतुल अपने माता-पिता के साथ संतकबीरनगर के खलीलाबाद में ही रहते थे।
पहले कभी-कभार घंटे दो घंटे के लिए गांव में जाते थे। मगर, शादी करने के बाद एक बार भी गांव में नहीं गए। बाबा शंकर शुक्ला व बड़े पिता योगेंद्र शुक्ला सहित परिवार के अन्य लोग गांव में रहते हैं। बाबा के जिंदा रहने की वजह से पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ है। खलीलाबाद शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के कांशीराम आवास में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर ऑटो चलाने और एडवरटाइजिंग एजेंसी की तरफ से होर्डिंग-पोस्टर लगाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल की पत्नी सोनी के अनुसार, पति के पास रविवार की रात करीब दस बजे किसी ने फोन किया था। इसके बाद वह खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज के पास बैनर पोस्टर लगाने की बात कह कर घर से चले गए। करीब 11 बजे किसी ने अतुल के घायल पड़े होने की सूचना सोनी को दी। सूचना पर पहुंचे सोनी के भाई ने घायलावस्था में बहनोई अतुल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें