फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉले की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

साइकिल से लौटते समय जहलीपुर चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जहलीपुर चौराहे के पास शनिवार दोपहर गन्ना लदे ट्रॉले की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, रामपुर मुडरी गांव निवासी 65 वर्षीय रामफेर यादव दोपहर एक बजे जहलीपुर चौराहे से साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। करीमनगर कोठिला मार्ग पर विपरीत दिशा जा रही ट्राले की साईड लगने से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भानपुर लाया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा गया और घायल हो अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा हो गई पत्नी
रामफेर की मौत के बाद उनकी 62 वर्षीय पत्नी शोभा देवी बेसहारा हो गईं। लोगों ने बताया कि पति के न रहने के बाद बीमार शोभा का जीवन मुश्किल हो गया। दोनों की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें