फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया विधायक का प्रयास, पीडब्ल्यूडी को सड़कें हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग लाया विधायक का प्रयास, पीडब्ल्यूडी को सड़कें हस्तांतरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर से सटे तीन जर्जर मार्गों के व्यवस्थित निर्माण के लिए नागरिकों के तमाम प्रयास नाकाम हुए। इसके बाद विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल तक बात पहुंची तो उन्होंने जिला पंचायत की इन तीनों सड़कों को प्रशासन से पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की मांग उठाई। इसके बाद कई पत्राचार शासन व प्रशासन से किए। इस प्रयास का असर अब दिखने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक की मांग वाले तीनों सड़कों को पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरित करने की सहमति देने के बाद शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित पांडेय बाजार से बरदहिया मार्ग तक, मनौरी ओवरब्रिज से पांडेय पुरवा बाजार तक तथा बस्ती, महसो महुली मार्ग से बाबा भद्रेश्वरनाथ मार्ग तक की सड़क जिला पंचायत की है। इन सड़कों पर यात्रा के लिए पसीना बहाना पड़ता है। पांडेय बाजार के दो मार्ग तो इतने जर्जर हैं कि यहां सड़क गायब हो चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसमें अक्सर लोग गिरते हैं। इन स्थितियों को देखते हुए रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पिछले दिनों प्रशासन को इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की मांग उठाई थी, मगर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब जब संजय ने इस मामले को शासन के कानों तक पहुंचाया तो सीएम ने इसे संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि इन तीनों सड़कों का हस्तांतरण पीडब्ल्यूडी में होगा तो मानक के अनुसार सड़क का निर्माण हो जाएगा और यात्रा सुगम होगी। कहा कि मेरी प्राथमिकता मूलभूत सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाना है। उसी प्रयास की यह एक कड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें