फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला, आठ नामजद

Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही एक युवती के साथ अश्लील हरकत भी की गई। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने तहरी देकर आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को उनके पट्टीदार गत 24 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे उन्हें जान से मारने की नीयत से घर पर चढ़ गए। अपशब्द कहते हुए मारापीटा। उनके बेटे के सिर पर सरिया से वार किया। वह जान बचाकर घर में भागा तो घर में घुसकर उसे मारापीटा। मारपीट में तीन लोगों घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने से बेटा बेहोश हो गया। इस दौरान एक युवती से अश्लील हरकत भी की गई। शोर मचाने पर गांव के कई लोग एकत्र हो गए। बीच-बचाव कर किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी और घर जला देने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के संदीप, राजेश, दिनेश, धर्मदेव समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें