फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव पुलिस बोली- नशे का था आदी

Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। आंबेडकर नगर वार्ड के एक युवक ने मंगलवार की सुबह घर के कमरे लगे पंखे की कुंडी से लटक कर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर वार्ड निवासी दिनेश कसेरा के पांच बेटे हैं। एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटा पुनीत उर्फ बंटी कसेरा (42) आंबेडकर नगर (राजघाट) मोहल्ले में पत्नी गुड़िया, बेटी अनन्या और बेटे आर्यन के साथ मकान बनवाकर मेंरहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत प्लंबर का काम करता था। इस बीच उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। इससे वह आर्थिक रूप से परेशान रहता था।
पुलिस और आसपास के लोगों के अनुसार, युवक नशे का आदी बन चुका था।
सोमवार की सुबह पुनीत पिता से मिलने हनुमानगढ़ी वार्ड स्थित घर पर आया था। वहां से लौटने के बाद सुबह करीब 9:30 बजे कमरे में जाकर छत में लगे पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर लटक गया। पत्नी गुड़िया घर के कामकाज में लगी थी। थोड़ी देर बाद जब वह कमरे की तरफ गई तो पति को लटका देखकर रोने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें