फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आम की डाल सेे लटका मिला युवक का शव

Fri, 15 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। राम जानकी मार्ग के बैरागल स्थित पेट्रोल पंप के बगल गुलौरी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैरागल निवासी 45 वर्षीय ब्रहमादीन पुत्र राम निहाल का शव गांव से थोड़ी दूरी पर पेट्रोल पंप के बगल गुलौरी बुजुर्ग गांव के बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। भाई देवतादीन ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके भाई की तबीयत ठीक नहीं थी।
शादी नहीं हुई थी। हालांकि गांव में चर्चा है की वह नशे का आदी था। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें