फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षामित्र की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 29 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित भिटिया चौराहे पर दुकान में सुबह करीब 10:30 बजे शिक्षामित्र की 30 वर्षीय पत्नी का फंदे से लटका शव मिला। विवाहिता के भाई ने सुबह बहन के पास फोन किया। फोन रिसीव न होने पर उसने अपने बहनोई को बताया। उसने दुकान पर जाकर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनगढ़ में तैनात शिक्षामित्र राजेश की शादी 2011 में बिहार के सिवान जिले धुराराम गांव में वंदना के साथ हुई थी। वंदना भिटिया चौराहे पर मनोज कुमार के मकान में किराए के कमरे में सिलाई व ब्यूटी पार्लर चलती थी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी वंदना को दुकान पर छोड़कर वह स्कूल चला गया। कुछ देर बाद वंदना के भाई ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया। फोन रिसीव न होने पर उसने बहनोई राजेश को फोन मिलाया।
राजेश विद्यालय से दुकान पर पहुंचा तो शटर गिरा हुआ था, लेकिन थोड़ा खुला था। शटर को उठाते ही देखा पंखे से दुपट्टे के सहारे वंदना लटकी हुई थी। वह चिल्लांते हुए रोने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे वंदना के ससुर इंद्रजीत, सास सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि शव को देखने तथा परिजनों की पूछताछ से लगता है कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें